Mansarovar, Jaipur Mon–Sat · 10 AM – 7 PM

Cholesterol क्या है? Heart Attack से Link और बचाव के तरीके

01 Aug, 2026
Cholesterol क्या है? Heart Attack से Link और बचाव के तरीके

Cholesterol को लेकर लोगों के मन में काफ़ी सी भ्रांतियां रहती हैं, जैसे सुनते ही दिमाग में बस यही बैठ जाता है कि “cholesterol high है तो अब heart attack आने वाला है.” लेकिन बात थोड़ा different है , जितना हम सोच लेते हैं। इस ब्लॉग में हम cardiology की basic समझ को एकदम simple भाषा में साथ साथ लेंगे—कि कोलेस्ट्रॉल वास्तव में होता क्या है, ये कितनी ग़ज़ब की समस्या पैदा कर सकता है, और heart attack से इसका link आखिर किस तरह से बनता है।

Cholesterol अच्छा है या बुरा?

सबसे पहले ये clear कर लेते हैं — cholesterol कोई “खराब चीज़” नहीं है। ये body के लिए एक ज़रूरी, essential structure है और यहीं तक बात ठीक है। हमारी body के सारे cells और उनकी membrane cholesterol से ही बनती हैं। हां problem तब create होती है जब lack of exercise और sedentary lifestyle की वजह से excess cholesterol body में store होने लगता है, mostly arteries के around, और heart की arteries में भी।

LDL, HDL और Triglycerides – तीनों का सीधा मतलब

जब भी आप lipid profile test करवाते हैं तो उसमें आम तौर पर तीन main type के cholesterol देखे जाते हैं, और फिर डॉक्टर उसी हिसाब से समझाते हैं।

LDL – इसे “bad cholesterol” कहा जाता है। यही वो cholesterol है जो arteries में जमा होकर, रुकावट जैसी problem बनाता है। Heart disease के साथ इसका direct link होता है।

HDL – ये “good cholesterol” है। ये जमा हुआ cholesterol वापस blood circulation में वापस लेकर आता है और फिर बाहर निकलवाने में मदद करता है। इसे बढ़ाना mostly exercise से ही संभव होता है, और हाँ कुछ हद तक genetic कारण भी होते हैं।

Triglycerides – इसका heart disease से संबंध थोड़ा indirect है, लेकिन अगर ये बहुत ज़्यादा हो जाए तो pancreatitis जैसी गंभीर condition हो सकती है, जैसे pancreas में rupture वगैरह की स्थिति। 

सबसे important बात ये है कि “कितना level normal है” ये हर patient के लिए अलग हो जाता है, जैसे diabetic या heart disease वाले लोगों में target ज्यादा strict रखा जाता है।

Cholesterol Deposit कैसे होता है (Atherosclerosis)

ये process एक दिन में नहीं हो जाता , और studies suggest करती हैं कि deposition 10 years की age के आसपास से ही शुरू हो सकती है। फिर ये धीरे धीरे बढ़ता है , और जैसे जैसे years बढ़ते हैं वैसे वैसे accumulation भी बढ़ता जाता है। ज़्यादातर cases में 40-60 साल तक जाते जाते ये धीरे-धीरे significant blockage बना देता है, पर ये depend करता है व्यक्ति की genetics और lifestyle पर। इसलिए ये कहना गलत है कि 20-30 years की age में cholesterol से सीधे-सीधे heart attack हो जाएगा, जब तक कि rare genetic conditions को अलग न कर दें।

Stable Angina: Body को संभलने का Time मिलता है

जब blockage धीरे धीरे develop होती रहती है, तो patient को symptoms भी धीरे धीरे समझ आने लगते हैं—जैसे कुछ दूर चलने पर सांस फूलना , और रुकते ही आराम मिल जाना। इसे आम तौर पर Stable Angina कहा जाता है। इस situation की खासियत ये है कि heart की तीनों main arteries आपस में collaterals के ज़रिये थोड़ा सा “blood share” कर सकती हैं, इसलिए body के पास natural bypass जैसा arrangement बनाने का समय निकल जाता है। ऐसे case को medicines से भी control किया जा सकता है, या जरूरत पड़े तो फिर angiography के जरिए भी manage किया जाता है।

Acute Heart Attack: जब Time नहीं मिलता

दूसरी वाली condition Acute Coronary Syndrome है, इसमें cholesterol का plaque भले ज़्यादा नहीं होता, मगर अचानक rupture हो जाता है. वजहों में stress शामिल है, high BP, या smoking जैसी बातें भी हो सकती हैं. उसके बाद वही जगह पर clot बनता है जो artery को block कर देता है, और blood flow रुक जाता है.  

अब STEMI (Major Heart Attack) में ऐसा होता है कि artery पूरी तरह से block हो जाती है. ये एक emergency है, जितनी जल्दी artery को फिर से खोल दिया जाए उतना बेहतर रहता है, क्योंकि damaged heart muscle को वापस सही करने की कोई concrete technology अभी तक उपलब्ध नहीं है.  

फिर NSTEMI: यहां clot partial तरीके से खुला रहता है. ऐसे में Troponin जैसा test positive आ सकता है, लेकिन फिर से clot बनने या दोबारा attack आने के chances रहते हैं. इसलिए immediate treatment फिर भी जरूरी है, बस delay नहीं करना चाहिए.  

Chest pain के साथ अगर पसीना भी आ रहा हो, घबराहट महसूस हो, या vomiting हो रही हो तो ये heart attack के symptoms हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत doctor को दिखाना चाहिए , और समय न गवाना बेहतर है.

Blockage का पता कैसे चलेगा? (Screening Tests)

  • 70% या उससे ज़्यादा blockage हो, तो TMT (Treadmill Test) में easily पकड़ी जा सकती है। ये एक routine screening test है, जो health packages में भी हो जाता है।  
  • 70% से कम blockage — ये detect करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसकी ऊपर वाली layer weak होती है और यही mostly acute heart attack का reason बनती है। ऐसे cases में CT Coronary Angiography recommend की जाती है।

तो इसलिए regular health packages, जैसे Lipid Profile, ECG, Echo, TMT— करवाते रहना best strategy है, चाहे symptoms हों या ना हों। ये सारे tests आजकल Cardiac Diagnostics के under आते हैं, जहां modern hospitals advanced machines के साथ इन्हें accurately किया जाता है।

Prevention: Simple Living, Regular Checkups

Acute heart attack mostly diabetics , smokers, aur stressful lifestyle वाले लोगों में आ जाता है. इसलिए, preventive side पर ध्यान देना चाहिए, जैसे regular exercise करना, smoking avoid करना, और stress manage करना. साल में एक बार lipid profile and ECG check करवा लेना भी ठीक रहेगा. यही वाला approach Preventive Cardiology कहलाता है यानी heart attack आने से पहले ही risk factors को पहचान कर उन्हें control में ले लेना, ताकि आगे चलके koi भी acute emergency avoid की जा सके.

कब और कहां Consult करें?

अगर आपको chest pain, सांस फूलना, या cholesterol से related कोई भी symptom feel हो रहा हो, तो delay ना करें। Time ही सबसे important factor होता है — खासकर acute heart attack के case में। किसी भी अच्छे cardiology hospital ढूंढकर, अपना lipid profile ECG और TMT test करवाना चाहिए, ताकि timely अंदाज़ा लग सके कि stable disease है या फिर risk ज़्यादा है, या नहीं।  

अगर आप Jaipur में रहते हैं और अपने heart health को लेकर serious हैं, तो Best Hospital in Jaipur में experienced cardiologist से consult करके अपना complete cardiac check up करवाना एक smart step होगा। Early detection से stable disease को manage करना काफी आसान हो जाता है, और acute emergencies को avoid किया जा सकता है।

Call WhatsApp Book Now