नमस्कार! मैं Dr. Vipin Jain, Laparoscopic, GI & LASER Surgeon हूँ और पिछले 24 सालों से surgery कर रहा हूँ। मेरे पास कई मरीज़ ऐसे आते हैं जो पेट की सूजन को छोटी-मोटी बात समझकर महीनों तक टालते रहते हैं। इसीलिए आज मैं hernia के बारे में आसान भाषा में पूरी जानकारी दे रहा हूँ।
Hernia क्या होता है?
हमारे पेट की दीवार मांसपेशियों से बनी होती है। जब इन मांसपेशियों में कमज़ोरी आ जाती है या gap बन जाता है, तो पेट के अंदर की चीज़ें, जैसे आंत या omentum, उस gap से बाहर उभरने लगती हैं। इसी को hernia कहते हैं।
Hernia के लक्षण क्या हैं?
अगर आपके पेट या पेट के निचले हिस्से में उभार, सूजन या दर्द महसूस होता है, तो यह hernia हो सकता है। Typical symptoms ये हैं:
- खांसते समय, वज़न उठाते समय या चलते-फिरते समय उभार का बढ़ जाना
- सीधा लेटने पर उभार का कई बार कम हो जाना
- पेट में सूजन या भारीपन महसूस होना
एक ज़रूरी बात: Hernia में हमेशा दर्द हो, यह ज़रूरी नहीं है। कई बार यह painless होता है, इसलिए लोग सोचते हैं कि सूजन अपने आप चली जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं होता।
Hernia क्यों होता है?
मांसपेशियों पर ज़्यादा दबाव पड़ने से या उनके कमज़ोर होने से hernia बनता है। इसके आम कारण ये हैं:
- बार-बार भारी वज़न उठाना
- लंबे समय तक खांसी रहना
- Constipation की वजह से शौच में ज़ोर लगाना
- मोटापा
- Pregnancy और बढ़ती उम्र
- पहले हुआ पेट का operation
Hernia के कौन-कौन से प्रकार होते हैं?
- Inguinal Hernia: यह पुरुषों में ज़्यादा common है। इसमें उभार पेट के निचले हिस्से और जांघ के ऊपरी जोड़ (groin) के पास आता है।
- Umbilical और Paraumbilical Hernia: यह महिलाओं में ज़्यादा देखा जाता है। इसमें उभार नाभि के आसपास होता है।
- Incisional Hernia: पहले पेट का कोई भी operation हुआ हो, तो उस जगह की मांसपेशियां कमज़ोर होकर Hernia बन सकती हैं। यह पुरुष और महिला, दोनों में हो सकता है।
इनके अलावा ventral hernia जैसे और भी types होते हैं। हर मरीज़ को देखकर ही तय किया जाता है कि उसके लिए कौन-सा तरीका सही रहेगा।
Hernia की जांच कैसे होती है?
सबसे पहले clinical examination होता है। इसलिए शक होते ही अपने नज़दीकी surgeon से मिलिए। ज़रूरत पड़ने पर sonography या CT scan करवाया जाता है। इससे ये बातें पता चलती हैं:
- Hernia है या नहीं
- Hernia किस type का है और उसका size कितना है
- अंदर आंत, omentum या कोई और ज़रूरी organ तो नहीं आ रहा
कई बार groin की सूजन Hernia के अलावा urine या testis से जुड़ी problem की वजह से भी हो सकती है। ऐसे में किसी Urology doctor in jaipur से भी सलाह ली जा सकती है, ताकि सही कारण का पता चल सके।
कब तुरंत emergency में जाएं?
कभी-कभी Hernia में आंत फंस जाती है और उसकी blood supply रुक सकती है। ये लक्षण दिखें तो देर न करें:
- अचानक तेज़ दर्द होना
- उभार का सख्त हो जाना और पीछे न जाना
- उभार की जगह लाली या गर्माहट
- उल्टी होना, या गैस और शौच बंद हो जाना
Hernia का इलाज क्या है?
99% cases में hernia का इलाज सिर्फ और सिर्फ सर्जरी से ही possible है। दवाई या होम्योपैथी से hernia ठीक नहीं होता, क्योंकि मांसपेशियों में जो gap बन चुका है, उसे सिर्फ operation से बंद किया जा सकता है। इसमें टांके लगाए जाते हैं और ज़्यादातर cases में जाली (mesh) लगाना भी ज़रूरी होता है।
Laparoscopic Hernia Surgery क्यों है पहली पसंद?
आज 95% से ज़्यादा cases में मैं Hernia का इलाज दूरबीन पद्धति से करता हूँ। इसमें inguinal, umbilical और ventral hernia की repair mesh के साथ की जाती है। इसके फायदे ये हैं:
- चीरा बहुत छोटा लगता है
- Blood loss कम होता है
- Recovery जल्दी होती है
- ज़्यादातर मरीज़ को अगले दिन discharge कर दिया जाता है
- जाली बिल्कुल सही तरीके से लग जाती है
कई मरीज़ मुझसे पूछते हैं, "सर, दूरबीन से करने में कोई कमी तो नहीं रह जाएगी?" मेरा जवाब है: बिल्कुल नहीं। आज दूरबीन पद्धति को hernia सर्जरी का gold standard माना जाता है।
अगर hernia बहुत बड़ा है, बार-बार हो रहा है (recurrent) या किसी unique type का है, तो मरीज़ को दो-तीन दिन hospital में रखना पड़ सकता है। बाकी cases में इसकी ज़रूरत नहीं पड़ती।
Surgery के बाद और बचाव के लिए ध्यान रखें
Surgery के बाद हल्का चलना-फिरना जल्दी शुरू कर सकते हैं, लेकिन भारी वज़न उठाना कुछ समय तक बंद रखें। कितने समय तक, यह आपका doctor आपकी condition देखकर बताएगा। Hernia से बचाव के लिए वज़न control में रखें, constipation और खांसी का इलाज करवाएं, और वज़न सही तरीके से उठाएं।
कहां दिखाएं?
Suvira Hospital, Mansarovar, Jaipur एक 150-bed NABH-class multi-speciality hospital है, जिसे मरीज़ best hospital in jaipur के रूप में जानते हैं। यहां 30+ insurance companies के साथ cashless treatment की सुविधा है।
OPD सोमवार से शनिवार, सुबह 10 से शाम 7 बजे तक चलती है। Appointment के लिए +91 14148 64100 पर call या WhatsApp करें। Hernia से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो बेझिझक हमें लिखें।
धन्यवाद!
Dr. Vipin Jain
Director (Laparoscopic, GI & LASER Surgeon),
Suvira Hospital, Jaipur